महिला डॉक्टर ने घर पर लगवाया CCTV, लेकिन कोई और कर रहा था ताका-झांकी, जानें एक गलती से कैसे हैक हो गया कैमरा | Read

जबलपुर के आदर्श नगर निवासी डॉ. प्राची सक्सेना ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर लोगों से CCTV कैमरों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की अपील की है. डॉ. सक्सेना के अनुसार, उनके घर में लगे CCTV कैमरे से बच्चों के रोने और बातचीत जैसी आवाजें सुनाई दे रही थीं. उनका दावा है कि कैमरे के पास मोबाइल ले जाते ही आवाज बंद हो जाती थी, उन्हें लगा कि हैकर उन्हें धमका भी रहा है, जिससे उन्हें संदेह हुआ कि कोई कैमरे के जरिए निगरानी कर रहा है. इसके बाद उन्होंने कैमरे को तत्काल कपड़े से ढंक दिया और पुलिस से शिकायत की.