हाथरास की जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने 25 जून 1975 के आपातकाल (emergency) को याद करते हुए कांग्रेस पर संविधान के अपमान का आरोप लगाया। योगी ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग आज संविधान की दुहाई दे रहे हैं, वे उसी कांग्रेस के साथ खड़े हैं जिन्होंने लोकतंत्र को कुचला था। उन्होंने इसे मुलायम सिंह यादव की विरासत का अपमान भी बताया। जानिए सीएम योगी ने विपक्ष को और क्या-क्या जवाब दिए।