पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मिली 5 गोलियां, भाई ने पुलिस के दावों पर उठाए सवाल

बिहार में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर की मेडिकल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा अंतर सामने आया है। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, भरत तिवारी को लगी 5 गोलियों में से पहली गोली बाईं जांघ के ऊपरी हिस्से में, दूसरी और तीसरी गोली दोनों जांघों के अंदरूनी हिस्से में, चौथी दाहिनी जांघ के बाहरी हिस्से में और पांचवीं गोली बाएं पैर के पिछले हिस्से में लगी है। इस रिपोर्ट के बाद पुलिस का शुरुआती दावा खारिज होता दिख रहा है। मृतक के भाई बसंत ने वर्तमान पुलिस अधिकारियों के रहते निष्पक्ष जांच न होने की आशंका जताई है और न्यायिक जांच आयोग से बड़ी मांग की है। 

संबंधित वीडियो