शाहीन बाग प्रदर्शन के बीच कहां से निकलेगा रास्ता?

  • 3:21
  • प्रकाशित: जनवरी 16, 2020
नागरिकता कानून के खिलाफ शाहीन बाग में चल रहा विरोध प्रदर्शन रुकने का नाम नहीं ले रहा है. हांलाकि प्रदर्शन की वजह से अब आम लोगों की दिक्कत बढ़ने लगी है. एनडीटीवी ने इस प्रदर्शन को लेकर कुछ स्थानीय लोगों से बात की है. एनडीटीवी से बातचीत के दौरान स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रदर्शन तो ऐसे ही जारी रहेगा लेकिन हम स्कूली बच्चों के लिए कोई दूसरा वैकल्पिक रास्ता ढूंढ़ रहे हैं. जबकि कुछ अन्य लोगों को मानना है कि कुछ समय के लिए हमें यह प्रदर्शन रोक देना चाहिए और अगर सरकार उनकी बात नहीं सुनती है तो वह दोबारा से प्रदर्शन पर बैठ सकते हैं.

संबंधित वीडियो