सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों का अब तक का सबसे बड़ा हमला हुआ है. रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कई मिसाइलें दागी गईं. सऊदी अधिकारियों के मुताबिक, इस भीषण हमले में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई है और 309 लोग घायल हुए हैं. घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. पिछले एक हफ्ते में एयरपोर्ट पर यह तीसरा अटैक है और इसे हूती का सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है. हमले के बाद 225 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई हैं. मरने वालों में सऊदी के सबसे ज्यादा 4 नागरिक शामिल हैं और एक अमेरिकी नागरिक की भी मौत हुई है. हूती विद्रोहियों का कहना है कि सऊदी अरब उनके ठिकानों पर हमला कर रहा है, इसलिए यह जवाबी कार्रवाई है. पिछले कुछ दिनों में हूती सऊदी के एक्सपोर्ट रूट, सिविलियन इंफ्रास्ट्रक्चर और ऑयल रिफाइनरीज को टारगेट कर उसकी आर्थिक स्थिति खराब करने की कोशिश कर रहे हैं.