सऊदी अरब और हूती विद्रोहियों से जुड़ी एक बड़ी खबर की. सऊदी अरब की सेना ने दावा किया है कि उसने मक्का के पास हूती विद्रोहियों का एक ड्रोन मार गिराया है. सऊदी सेना के मुताबिक, यह ड्रोन मक्का क्षेत्र की ओर बढ़ रहा था, जिसे समय रहते निष्क्रिय कर दिया गया. हालांकि, हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के इस दावे को खारिज करते हुए इसे झूठ बताया है. हूतियों का कहना है कि मक्का या अन्य इस्लामी पवित्र स्थलों को उनकी ओर से कोई खतरा नहीं है. उनका दावा है कि सऊदी अरब इस मुद्दे को राजनीतिक रूप से पेश कर रहा है.