हॉट टॉपिक: योगी सरकार पोस्टर हटाए: कोर्ट

  • 13:07
  • प्रकाशित: मार्च 09, 2020
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में सीएए के विरोध में हुई हिंसा और तोड़फोड़ के बाद पोस्टर लगा दिए गए थे जिन्हें आज इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हटाने के आदेश दे दिए हैं. साथ ही कोर्ट ने 16 मार्च तक इस मामले पर रिपोर्ट भी मांगी है. उत्तर प्रदेश प्रशासन ने शहर के बीचों बीच 53 लोगों के पोस्टर लगा दिए थे जिन्हें सीएए विरोधी हिंसा में आरोपी माना गया था. सार्वजिक संपत्ति के नुकसान की भरपाई के इरादे से ये पोस्टर लगाए गए थे. कोर्ट ने सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि इस बेशर्म नुमाइश से संवैधानिक मूल्य जख्मी हुए हैं.

संबंधित वीडियो