होर्मुज पर ईरान का 'लॉकडाउन', अमेरिका को चेतावनी- जबरन गुजरे तो समंदर में मिलेगी मौत

  • 2:53
  • प्रकाशित: जुलाई 12, 2026

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव अब एक बेहद खतरनाक मोड़ ले चुका है. अमेरिकी एयरस्ट्राइक के जवाब में ईरान के आईआरजीसी (IRGC) ने बड़ा ऐलान करते हुए 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' को एक बार फिर से बंद करने की घोषणा कर दी है. ईरान ने साफ और कड़ी चेतावनी दी है कि जब तक अमेरिका का दखल जारी रहेगा, यह अहम समुद्री रास्ता बंद रहेगा. अगर किसी भी जहाज ने यहां से जबरन गुजरने की कोशिश की, तो उस पर सीधा हमला किया जाएगा. इसके साथ ही ईरान ने मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाने की खुली धमकी दी है.

वहीं, ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई का भी बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने अमेरिका को सीधी चुनौती देते हुए कहा है कि अपराधियों की एक लंबी लिस्ट तैयार है और बदला लेना देश की सबसे बड़ी मांग है. उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा कि शहादत का बदला हर हाल में लिया जाएगा और अपराधी चैन की मौत नहीं मरेंगे.

आखिर इस बढ़ते महाविनाशक तनाव का अंजाम क्या होगा? ईरान की इस खौफनाक धमकी पर अब अमेरिका का क्या रिएक्शन होगा? पूरी कवरेज और हर एक अपडेट को विस्तार से समझने के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें.
 

संबंधित वीडियो