समंदर जब भी खौलते हैं, सल्तनतें राख हो जाती हैं. अमेरिका और ईरान के बीच तनाव अब अपने चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट एक बार फिर बारूद के ढेर पर बैठा है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के कड़े आदेश के बाद अमेरिकी फाइटर जेट्स ने ईरान के 90 सैन्य ठिकानों, मिसाइल डिपो और ड्रोन सेंटर्स पर ताबड़तोड़ बमबारी कर उन्हें मलबे में तब्दील कर दिया है. सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद पूरा ईरान इंतकाम की आग में जल रहा है. पलटवार करते हुए ईरान ने 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' (Strait of Hormuz) को ब्लॉक कर दिया है, जो दुनिया की एक तिहाई तेल सप्लाई का अहम रास्ता है. ईरान के इस कदम से ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें आसमान छूने लगी हैं. वहीं, इस जंग की आंच भारत के रणनीतिक चाबहार पोर्ट तक भी पहुंच चुकी है, जिसने नई दिल्ली की चिंताएं बढ़ा दी हैं. क्या दुनिया अब तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? क्या अमेरिका और इस्राइल मिलकर ईरान का वजूद मिटा देंगे? इस खौफनाक जंग, तेल संकट और भारत पर पड़ने वाले इसके सीधे असर की पूरी कहानी गहराई से समझने के लिए इस वीडियो को अंत तक जरूर देखें.