PM Modi New Zealand Visit: पीएम मोदी ने कहा कि मैं भारतीयों की शुभकामनाएं लेकर आया हूं. साथियों, प्रधानमंत्री के रूप में भले ही यह मेरा पहला न्यूज़ीलैंड दौरा है. लेकिन 25-30 साल पहले, जब मैं किसी सरकार का हिस्सा भी नहीं था और सार्वजनिक जीवन में मुझे कोई नहीं जानता था, तब भी मुझे न्यूज़ीलैंड आने का अवसर मिला था. उस समय किसी ने मुझे उपहार के तौर पर तीन चीजें दी थीं, जिन्हें मैं अपने साथ भारत लेकर गया था। एक यह मफलर, एक कैप और एक दस्ताना, क्योंकि उस समय ठंड का मौसम था. इन तीनों में से एक चीज मैं आज भी अपने साथ यहां इस कार्यक्रम में लेकर आया हूं.