वियतनाम घूमने गए भारतीय पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा हुआ है. हनोई में भारतीय दूतावास ने बताया कि शनिवार को वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास कई भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक स्पीडबोट (नाव) पलट गई. भारतीय मिशन ने हादसे की जानकारी देने के लिए कंट्रोल रूम बना दिए हैं.