UP के Hapur में खौफनाक वारदात!; सील बंद बोतल से पानी की जगह पी लिया तेजाब, युवती की हालत गंभीर

  • 4:14
  • प्रकाशित: जुलाई 12, 2026

उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक बेहद हैरान और रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां अर्जुन नगर की रहने वाली एक युवती (रिया) जब एक सराफा दुकान पर पहुंची और पीने का पानी मांगा, तो दुकानदार ने पास की दुकान के डीप फ्रीज से पानी की एक सील बंद बोतल मंगवाकर दे दी। लेकिन जैसे ही युवती ने बोतल खोलकर पानी पिया, उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। बाद में पता चला कि उस सील बंद बोतल में पानी की जगह तेजाब (Acid) भरा हुआ था। युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। 

संबंधित वीडियो