Hemanata Biswa Sarma On Gaurav Gogoi: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया है कि कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गौरव गोगोई के परिवार के पाकिस्तान में ‘संचालित’ बैंक में खाते हैं। सीएम सरमा ने बीजेपी के एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए यह भी आरोप लगाया कि राज्य कांग्रेस मुख्यालय ‘राजीव भवन’ ‘असमिया विरोधी गतिविधियों’ का अड्डा बन गया है।