'अब माफिया की जगह मिट्टी में, गरीबों के लिए हवेलियां बनेंगी', सीएम योगी का बड़ा बयान

  • 1:18
  • प्रकाशित: अक्टूबर 15, 2026

प्रयागराज में कार्यक्रम से पहले मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब माफिया की जगह मिट्टी में है. गरीबों के लिए हवेलियां बनेगी, इसी का शुभारंभ हमें करना है. यूपी में आवास योजना के तहत 602 फ्लैट्स बनाए जाएंगे, उस पर सीएम योगी ने प्रयागराज के कार्यक्रम में शामिल होने से पहले कहा जो माफिया है वो मिट्टी में मिलेंगे और गरीबों के लिए जरूरतमंदों के लिए अब हवेलियां बनाई जाएंगी. सीएम योगी ने कहा- मैं यहां के बाद मिर्जापुर में जाऊंगा मां विंध्यवासिनी धाम में दर्शन भी करूंगा और फिर वहां से जब प्रयागराज जाऊंगा, तो प्रयागराज में एक माफिया ने जमीन को कब्जा किया था, उस कब्जे वाली जमीन को खाली करवा कर वहां पर हम गरीबों के लिए वंचितों के लिए दलितों के लिए हाई राइज बिल्डिंग बनाने जा रहे हैं. 

संबंधित वीडियो