चुनाव आयोग के कामकाज पर नया विवाद, क्‍या बोले- पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा?

  • 6:24
  • प्रकाशित: सितम्बर 24, 2026

चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त के कामकाज के तरीकों को लेकर नया विवाद सामने आया है. अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के बाद विपक्ष इसे बड़ा मुद्दा बना रहा है. आखिर चुनाव आयोग कैसे काम करता है? अंदर के सिस्टम की बारीकियां समझने के लिए NDTV ने पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा से बातचीत है. 

लवासा बोले परिप्रेक्ष्य समझना जरूरी है, जिस वजह से पिछले सवा साल से जून 2025 से SIR प्रक्रिया शुरू हुई है, वैसे ही चुनाव आयोग बहुत सारे विवादों के घेरे में है. SIR को जिस तरह इंप्लीमेंट किया गया, उससे बहुत सवाल खड़े हुए हैं. अब रिपोर्ट से सामने आया है चुनाव आयुक्त खुद को कुछ चीजों के बारे में रिजर्वेशन था और उन्होंने अपना रिजर्वेशन आपत्ति लिखित तौर पर चुनाव आयोग के सामने रखी.