महाराष्ट्र : निर्दलीय विधायक विनायक कोरे ने की अजित पवार से मुलाकात

  • 0:55
  • प्रकाशित: नवम्बर 24, 2019
महाराष्ट्र में जिस तरह आधी रात को राजनीतिक घटनाक्रम पलटा उससे संविधान के जानकारों में भी बहस छिड़ी हुई है. ये बहस चल रही है कि क्या राज्यपाल ने अपनी शक्तियों का दुरुपयोग किया. संविधान के जानकार मानते हैं कि जो भी हुआ हो लेकिन इस मामले में अगला कदम अब फ़्लोर टेस्ट ही है. इस बीच एक निर्दलीय विधायक विनायक कोरे एनसीपी के बागी नेता अजीत पवार से मिले जिसके बाद उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि फ़डणवीस और अजित पवार सरकार पांच साल पूरे करेगी. उधर बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय में बीजेपी विधायकों की बैठक हुई जिसमें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी पहुंचे. बैठक में देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में आस्था जताई गई और अजीत पवार को समर्थन देने के लिए धन्यवाद दिया गया.

संबंधित वीडियो