दिल्ली के बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन का आज नवां दिन है. किसान और सरकार के बीच अब तक चार दौर की बैठक हो चुकी है. लेकिन सरकार के साथ सभी बैठकें बेनतीजा रही हैं. सरकार ने किसानों को शनिवार को फिर से बातचीत के लिए बुलाया है. किसान आज सिंघू बॉर्डर पर कल की बातचीत के लिए रणनीति बना रहे हैं.