मानसून से ठीक पहले खरीफ सीजन की तैयारी के समय महाराष्ट्र के मराठवाडा ग्रामीण इलाकों में डीजल की भारी किल्लत हो गई है. छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) सहित पूरे क्षेत्र में ईंधन की सप्लाई पूरी तरह चरमरा गई है, जिससे किसानों के जुताई और बुआई के काम ठप हो गए हैं.