राजस्थान के झुंझुनूं जिले में एक आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए एक अलग ही तरकीब निकाली. पुलिस जब उसे पकड़ने पहुंची तो वह बेड के अंदर घुसकर बंद हो गया. लेकिन उसकी बचने की यह कोशिश नाकाम हो गई. सिंघाना थाना पुलिस ने आरोपी को फिल्मी अंदाज में गिरफ्तार किया.