Snakebite: सांप डसना भूल जाएगा!... रात में खेत में पानी देते वक्त नहीं लगेगा डर, वैज्ञानिकों ने बनाई ये जादुई छड़ी

  • 0:34
  • प्रकाशित: अप्रैल 13, 2026

Snakebite:खेती-किसानी में रात के वक्त खेतों में पानी देना एक जोखिम भरा काम होता है, जहां जहरीले सांपों और जीवों का डर हमेशा बना रहता है. किसानों की इसी समस्या का समाधान भारतीय वैज्ञानिकों ने 'किसान मित्र छड़ी' के रूप में निकाला है. 

क्या है खास
यह छड़ी 100 मीटर के दायरे में किसी भी सांप या जहरीले जीव की मौजूदगी का पता लगा सकती है.

कैसे करती है काम
जैसे ही किसान इस छड़ी को जमीन पर रखकर बटन दबाएगा, इसमें कंपन (Vibration) शुरू हो जाएगा. अगर आसपास कोई खतरा होगा, तो छड़ी जोर-जोर से वाइब्रेट कर आपको अलर्ट कर देगीमध्य प्रदेश के रायसेन में आयोजित 3 दिवसीय 'उन्नत कृषि महोत्सव' के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद इस तकनीक का प्रदर्शन किया.