NDTV नेटवर्क के प्रतिष्ठित मंच 'NDTV इग्नाइट द फ्यूचर: इंडिया समिट' के मंच पर जब इतिहास रचने वाले साधारण पृष्ठभूमि के असाधारण लोग एक साथ आए, तो पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। "The People’s Padma" सत्र में उन हीरोज की दास्तान सामने आई, जिन्होंने निस्वार्थ भाव से समाज का चेहरा बदल दिया है।