Money Laundering Case में RJD के पूर्व विधायक Gulab Yadav और IAS Sanjeev Hans को ED ने किया गिरफ्तार

  • 2:14
  • प्रकाशित: अक्टूबर 19, 2024

 

Money Laundering Case: वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजीव हंस (IAS Sanjeev Hans) और राजद के पूर्व विधायक गुलाब यादव (Gulab Yadav) को शुक्रवार की देर शाम आय से अधिक संपत्ति और पद के दुरुपयोग के आरोप में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया। संजीव हंस की गिरफ्तारी उनके पटना स्थित सरकारी आवास से हुई। इसके पहले उनके उर्जा स्टेडियम के निकट वाले आवास और दिल्ली के तीन ठिकानों पर ईडी ने शुक्रवार को छापा भी मारा था। वहीं, पूर्व विधायक गुलाब यादव को दिल्ली स्थित एक रिसार्ट से गिरफ्तार किया गया।

संबंधित वीडियो