NDTV Khabar

बदायूं गैंगरेप-हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

 Share

उत्तर प्रदेश पुलिस ने बदायूं जिले में आंगनवाड़ी महिला कार्यकर्ता के साथ गैंगरेप और उसकी हत्या के मामले में फरार मुख्य आरोपी महंत को बृहस्पतिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया. जिलाधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार आधी रात को महंत सत्य नारायण को उघैती पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव में उसके एक अनुयायी के घर से गिरफ्तार किया गया. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. बीते रविवार बदायूं जिले के उघैती थाना क्षेत्र के एक गांव में मंदिर गई 50 वर्षीय महिला की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई थी.



Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com