हरियाणा में एक विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले राम रहीम पैरोल पर जेल से बाहर आए हैं. इसके बाद सियासी विवाद उठा और बीजेपी पर विपक्षी पाटियां सवाल खड़े कर रहे हैं. कहा जाता है कि राम रहीम अब भी हरियाणा और पंजाब की राजनीति को प्रभावित करने वाले बड़े फैक्टर हैं.