मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान ने बतौर मुख्यमंत्री 12 साल पूरे कर लिए हैं. इस मौके पर राज्य में जश्न आयोजित हो रहा है. सरकार अपनी उपलब्धियां गिनवा रही है, लेकिन हकीकत में कई सरकारी योजनाएं दम तोड़ने के कगार पर हैं. उसी में एक है दीन दयाल रसोई योजना जिसे गाजे -बाजे के साथ शुरू तो किया गया, लेकिन अब जन भागीदारी के नाम पर इसे भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है.