सरकार-CJP बैठक का नतीजा क्या? अंदर की EXCLUSIVE तस्वीरें आईं सामने

  • 4:41
  • प्रकाशित: जुलाई 24, 2026

सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह बैठक में पहुंचे हैं. वहीं, CJP की ओर से उनके दोनों प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका मौजूद हैं. यह बातचीत कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में चल रही है और हम आपको उस कमरे के अंदर की तस्वीरें दिखा रहे हैं, जहां दोनों पक्षों के बीच चर्चा जारी है. इस समय की यह सबसे बड़ी और अहम तस्वीर मानी जा रही है, क्योंकि इस बातचीत के नतीजे पर ही आगे की रणनीति तय होगी. बैठक से जो निष्कर्ष निकलेगा, वही यह तय करेगा कि CJP अपने समर्थकों से प्रदर्शन समाप्त करने की अपील करती है या फिर आंदोलन को और आगे बढ़ाने का फैसला लिया जाता है. फिलहाल सभी की नजरें इस महत्वपूर्ण बातचीत और उसके परिणाम पर टिकी हुई हैं.

संबंधित वीडियो