JP Nadda की अगुवाई में BJP के संगठन मंत्रियों की बैठक का दूसरा दिन | NDTV India

  • 3:52
  • प्रकाशित: जुलाई 26, 2024

BJP Meeting: बीजेपी के संगठन मंत्रियों की बैठक का आज दूसरा दिन है। बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा (JP Nadda) की अगुवाई में हो रही बैठक में देश भर से हर राज्य के संगठन मंत्री हिस्सा ले रहे हैं। केंद्रीय संगठन मंत्री बी एल संतोष भी बैठक में शामिल हैं। संगठन मंत्री की नियुक्ति सीधे आरएसएस से होती है। इस बैठक में पार्टी के संगठन चुनावों और सदस्यता अभियान की तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है। अगले महीने देशव्यापी सदस्यता अभियान की शुरुआत होनी है। इसके बाद संगठन चुनाव होंगे और दिसंबर-जनवरी में नए बीजेपी अध्यक्ष का चुनाव होगा।

संबंधित वीडियो