CJP के आशुतोष रांका और उनके साथियों के साथ धक्का-मुक्की, ग्रामीणों ने किया विरोध

  • 4:47
  • प्रकाशित: अगस्त 21, 2026

जयपुर के बगरू विधानसभा में आने वाले रामपुरा कंवरपुरा गांव कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक आशुतोष रांका और उनके साथियों का विरोध देखा गया है. जैसे ही वह गांव में पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनका विरोध करते हुए बाहर निकाल दिया. CJP के नेताओं का आरोप है कि ग्रामीणों ने आशुतोष रांका और उनकी टीम के साथ धक्का मुक्की भी की है. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आशुतोष रांका और उनकी टीम गांव में सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने के लिए गए थे, लेकिन इसी दौरान ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया और उन्हें गांव से बाहर निकाल दिया.