खाड़ी से फंडिंग, ब्रेनवॉश सेंटर, यूपी में धर्मांतरण का नेटवर्क, छांगुर बाबा के चार्जशीट में खुलासे

  • 3:20
  • प्रकाशित: अप्रैल 24, 2026

धर्मांतरण मामले में बड़ी कार्रवाई.
छांगुर और उसके सहयोगियों के खिलाफ 1400 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की गई है.
जांच एजेंसियों का दावा है कि धर्मांतरण के लिए ₹100 करोड़ से ज्यादा की विदेशी फंडिंग के पुख्ता सबूत मिले हैं. चार्जशीट में आरोप है कि विदेशों, खासकर खाड़ी देशों से फंडिंग लेकर जमीनें खरीदी गईं और वहां ब्रेनवॉश सेंटर बनाए गए.
लखनऊ की स्पेशल एटीएस कोर्ट ने 19 अप्रैल को छांगुर की डिस्चार्ज अर्जी खारिज कर दी थी, जिसके बाद अब मामले की नियमित सुनवाई का रास्ता साफ हो गया है.
ईडी और एटीएस के मुताबिक, पहचान छिपाने के लिए कई बैंक अकाउंट का इस्तेमाल किया गया. विदेशी पैसे से प्रॉपर्टी खरीदी गई और संगठित तरीके से धर्मांतरण कराया गया. जांच में इलेक्ट्रॉनिक और दस्तावेजी सबूत भी कोर्ट में पेश किए गए हैं.
अब चार्जशीट के आधार पर कोर्ट में सुनवाई आगे बढ़ेगी और एजेंसियों का कहना है कि उनके पास आरोप साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत मौजूद हैं.
पूरी खबर और जांच से जुड़े सभी अपडेट्स के लिए वीडियो देखें.

संबंधित वीडियो