कावेरी नदी के पानी को लेकर कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच बढ़ते विवाद के बीच चेन्नई के एक होटल पर कुछ स्थानीय लोगों ने तोड़फोड़ की है। घटना आज सुबह की है। ये होटल कन्नड़ मूल के एक व्यक्ति का है। लोगों ने होटल के शीशे तोड़ दिए और कई और चीजों को भी नुकसान पहुंचाया।