ट्रम्प का नया यू‑टर्न, ईरान की बड़ी धमकी, जंग के मुहाने पर दुनिया?

  • 37:13
  • प्रकाशित: अप्रैल 16, 2026

इस वीडियो में हम आपको दिखा रहे हैं पश्चिम एशिया में तेजी से बिगड़ते हालात की पूरी तस्वीर.
डोनाल्ड ट्रम्प के बदलते बयानों ने एक बार फिर दुनिया को कन्फ्यूजन में डाल दिया है. कल होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला बताने वाले ट्रम्प प्रशासन ने आज ईरानी बंदरगाहों पर जहाजों को उड़ाने तक की चेतावनी दे दी है. अमेरिकी नौसेना की नाकेबंदी और ईरान की पलटवार की धमकी से हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं.
ईरान ने खुलकर कहा है कि अगर अमेरिकी सैनिक उसकी ज़मीन पर उतरे तो हजारों सैनिकों को बंधक बना लिया जाएगा, और एक-एक अमेरिकी बंदी की कीमत होगी ₹9,000 करोड़. यह सीधी चुनौती अमेरिका और ट्रम्प प्रशासन के लिए मानी जा रही है.
उधर अमेरिका एक तरफ सीजफायर और बातचीत की बात कर रहा है, तो दूसरी तरफ 10,000 नए सैनिक मिडिल ईस्ट भेजे जा रहे हैं. सवाल उठ रहे हैं कि क्या सीजफायर के बाद किसी बड़े सैन्य अभियान की तैयारी हो रही है.
इस पूरी जंग का सीधा असर वैश्विक तेल सप्लाई पर पड़ सकता है. अगर होर्मुज, ओमान की खाड़ी, लाल सागर और बाब-अल-मंदेब मार्ग बंद होते हैं, तो दुनिया के 32 प्रतिशत तेल व्यापार पर संकट आ सकता है. भारत जैसे देशों के लिए यह बड़ा आर्थिक झटका बन सकता है.
लेबनान में इजराइल के ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. हिज़बुल्लाह के कई ठिकानों को निशाना बनाया गया है, रिहायशी इलाकों में भारी तबाही देखी जा रही है. बातचीत की संभावनाएं हमलों की वजह से अधर में लटकी हुई हैं.
पाकिस्तान की मध्यस्थता की कोशिशों के बीच उसकी असली सियासी तस्वीर भी सामने आई है. तेहरान में पाकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल के स्वागत में साफ दिखा कि असली ताकत आर्मी चीफ आसिम मुनीर के हाथ में है, न कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के. आर्थिक बदहाली, भारी कर्ज़ और महंगाई के दबाव में पाकिस्तान की मजबूरियां भी इस वीडियो में विस्तार से दिखाई गई हैं.
देश के अंदर संसद में महिला आरक्षण बिल को लेकर जबरदस्त बहस हुई. महिला बनाम मुसलमान और ओबीसी आरक्षण को लेकर विपक्ष और सरकार आमने-सामने नजर आए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने संसद में विपक्ष के आरोपों का सीधा जवाब दिया.
इस वीडियो में जानिए.
• ट्रम्प का असली चेहरा और उनके यू-टर्न.
• ₹9,000 करोड़ का अमेरिकी बंदी कौन.
• ईरान–अमेरिका टकराव से दुनिया पर असर.
• लेबनान पर इजराइली हमले की जमीन से रिपोर्ट.
• पाकिस्तान के असली बॉस का रियलिटी चेक.
• महिला आरक्षण पर संसद की सबसे तीखी बहस.
पूरी सच्चाई, हर एंगल और हर खबर. वीडियो अंत तक ज़रूर देखें.

संबंधित वीडियो