Lucknow Vikas Nagar Slum Fire: बारात उठ रही थी, आग ने सब ख़त्म कर दिया! | Ground Report | UP News

  • 14:50
  • प्रकाशित: अप्रैल 16, 2026

Lucknow Fire Incident: बारात उठ रही थी, आग ने सब ख़त्म कर दिया! | Ground Report | UP News: शादी किसी भी परिवार के लिए खुशियों का सबसे बड़ा अवसर होती है. घर में चहल‑पहल, रिश्तेदारों की आवाजाही और भविष्य को लेकर नए सपने सजाए जाते हैं. लेकिन लखनऊ के विकास नगर की एक झुग्गी बस्ती में यह खुशी मातम में बदल गई. जिस घर से अगले दिन बेटे की बारात निकलनी थी, उसी घर को आग ने चंद मिनटों में राख बना दिया. शादी तो हो गई, लेकिन परिवार के पास अब न घर बचा है और न ही नई बहू को विदा कर लाने का साहस. यह कहानी सिर्फ एक परिवार की नहीं, बल्कि उन सैकड़ों लोगों की पीड़ा है जिन्होंने एक ही आग में अपना सबकुछ खो दिया. राख के ढेर में दबे सपने, अधूरी खुशियां और अनगिनत सवाल आज भी झुग्गी बस्ती के कोने‑कोने में खामोशी से चीखते नज़र आते हैं. 

संबंधित वीडियो