उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण सुरक्षा के मद्देनजर चारधाम यात्रा को रोक दिया गया है. कुछ यात्री जो बीच रास्ते में थे, उन्हें वापस भेजा जा रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड में आने वाले दिनों में भी मौसम में सुधार होने की उम्मीद बेहद कम है.