Sirobagad Landslide: उत्तराखंड में बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर स्थित सिरोबगड़ भूस्खलन जोन पिछले 60 सालों से एक नासूर बना हुआ है। हर साल मॉनसून में यह चार धाम यात्रा का सबसे बड़ा रोड़ा बन जाता है। लेकिन ऐसा क्यों है? क्यों इस जगह पर भूस्खलन कभी रुकता ही नहीं? इस वीडियो में हम आपको सिरोबगड़ भूस्खलन के पीछे के उन 4 बड़े वैज्ञानिक कारणों के बारे में बताएंगे, जिनका खुलासा 1985-86 की एक रिसर्च में ही हो गया था। जानिए कैसे पहाड़ की बनावट (श्रीनगर थ्रस्ट), चट्टानों के बीच मौजूद चिकनी मिट्टी, नीचे से काट रही अलकनंदा नदी और लगातार आ रहे भूकंप इसे और खतरनाक बना रहे हैं। Uttarakhand Landslide | Char Dham Yatra | Badrinath | Alaknanda River