Cyber Attack on CBSE Portal: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के री-इवैल्यूएशन (पुनर्मूल्यांकन) पोर्टल को बाधित करने की एक बड़ी साजिश सामने आई है. कुछ असामाजिक तत्वों (Malicious Actors) ने बोर्ड की वेबसाइट को निशाना बनाते हुए एक बड़ा साइबर हमला किया. सीबीएसई के मुताबिक, यह हमला 'डिनायल ऑफ सर्विस' (DoS) प्रकार का था, जिसका मकसद सर्वर को क्रैश करना और सेवाओं को रोकना था.