यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी भीषण आग, 9 की मौत | BREAKING NEWS

  • 12:43
  • प्रकाशित: सितम्बर 24, 2026

यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी भीषण आग, 9 की मौत | BREAKING NEWS दिल्ली से यूपी-बिहार जाने वाली स्लीपर बसों से जुड़ी एक और भयावह घटना सामने आई है. देर रात यमुना एक्सप्रेसवे पर एक स्लीपर बस में भीषण आग लग गई. इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई. जबकि कई अन्य बुरी तरह से झुलस गए. आलम यह था कि कई यात्रियों ने बस से कूद कर जान बचाई. रिपोर्ट के अनुसार हादसे की शिकार हुई बस दिल्ली से महोबा जा रही थी. इसका नंबर BR32 PA8647 है. ये बस राज कल्पना ट्रैवल्स की है. राज कल्पना ट्रैवल्स यूपी, एमपी, बिहार के लिए सर्विस देती है. अभी मृतकों की पहचान की जानकारी सामने नहीं आई है.

संबंधित वीडियो