Ranchi Bus Stand Fire Breaking News: रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में भीषण आग, एक साथ 6 बसें जलकर खाक

  • 11:09
  • प्रकाशित: फ़रवरी 01, 2026

रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक साथ खड़ी 6 बसों में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही सभी बसें जलकर खाक हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस आगजनी में बस मालिकों को भारी नुकसान हुआ है और उन्होंने इसे सामान्य हादसा मानने से इनकार करते हुए किसी बड़ी साजिश की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है और आग लगने के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

संबंधित वीडियो