उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में स्वार थाना क्षेत्र में एक जीजा की अपने ही सगे साले पर दबंगई देखने को मिली. पहले तो जीजा ने साले को फोन पर धमकाया और फिर सीधे थार लेकर मौके पर पहुंच गया, जहां पर सारी हदें पार करते हुए दबंग ने गोलियां चला दी. इस घटना में साला गोली लगने से घायल हो गया, लेकिन आसपास के लोगों ने हमलावर की जमकर कुटाई भी कर डाली.