उत्तर प्रदेश में आगामी सियासी समीकरणों को साधने के लिए राजनीतिक दलों के बीच पोस्टर वॉर कोई नई बात नहीं है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक ऐसा पोस्टर जारी किया है जिसने नए विवाद को जन्म दे दिया है। वाराणसी में कांग्रेस नेताओं द्वारा लगाए गए इस पोस्टर में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम के रूप में चित्रित किया गया है, जो हाथ में फरसा और भारतीय संविधान थामे नजर आ रहे हैं।