Ram Mandir Donation Case : राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद सामने आने के 17 दिन बाद सीएम योगी ने इस पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है. विवाद सामने आने के बाद शुक्रवार को पहली वह बार अयोध्या पहुंचे. हर किसी को इस मामले पर सीएम योगी के बयान का इंतजार था. उन्होंने रामभक्तों को भरोसा देते हुए कहा है कि बस 15 दिन और इंतजार कर लें, थोड़ा धैर्य बनाए रखें और बल्कुल भी चिंता न करें.सरकार ने ट्रस्ट के अनुरोध पर SIT जांच के आदेश दिए हैं. जांच पूरी होने पर पूरा सच सामने आएगा और जो भी अपराधी होगा वह बचेगा नहीं.