पश्चिम बंगाल की राजनीति में हिंसा और झड़पें नई बात नहीं हैं, लेकिन इस बार सियासी जंग का मैदान कोलकाता का अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बन गया। टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी जब दिल्ली से वापस कोलकाता लौट रहे थे, तो एयरपोर्ट के एग्जिट गेट पर सुरक्षा व्यवस्था तार-तार हो गई। बीजेपी और टीएमसी के दर्जनों कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और करीब 20-25 मिनट तक हवाई अड्डे पर भारी हंगामा चलता रहा।