जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन यानी छर्रे वाली बंदूकों के इस्तेमाल का मुद्दा अब बेहद गरमा गया है. हालांकि, दिल्ली पुलिस और बीजेपी नेता इस बात से साफ इनकार कर रहे हैं कि प्रदर्शनकारी छात्रों पर पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया.