DP वर्ल्ड इंडिया चैंपियनशिप गुरुवार को दिल्ली में शुरू होने जा रही है. 4 मिलियन अमेरिकी डॉलर इनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट में कई बड़े सितारे हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें सात 'मेजर' चैंपियन शामिल हैं, जिनमें रोरी मैकलिरॉय सबसे प्रमुख नाम हैं. जहाँ कई वैश्विक सितारे खेलते नज़र आएंगे, वहीं भारत की उम्मीदें मुख्य रूप से अनुभवी खिलाड़ियों शुभंकर शर्मा और अनिर्बान लाहिड़ी पर टिकी होंगी. इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारत की ओर से कुल 27 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. टूर्नामेंट से पहले, भारतीय गोल्फर सचिन बैसोया ने NDTV से बातचीत में अपने सफर के बारे में बताया और पिछले साल के टूर्नामेंट में न खेल पाने की निराशा का भी जिक्र किया.