कॉकरोज जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने 16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में तिरंगा मार्च निकालने का ऐलान किया. दीपके ने आरोप लगाया कि पार्टी के सदस्य सौरव दास और आशुतोष रांका को सिर्फ तिरंगा फहराने के लिए जेल भेजा गया. अब उन्होंने देश के युवाओं से अह्वान किया है कि वह कनॉटप्लेस आएं और तिरंगा फहराकर विरोध प्रदर्शन दर्ज कराएं.