राइफल उठाई, निशाना साधा, लेकिन... अमेरिका में ऐसे नाकाम हुई हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश

  • 3:43
  • प्रकाशित: अक्टूबर 15, 2026

अमेरिका के इलिनॉय राज्य में एक बड़ा आतंकी नरसंहार होते-होते टल गया है. भारतीयों और हिंदुओं के खिलाफ नफरत से भरे एक सिरफिरे हमलावर ने शिकागो के एक प्रमुख हिंदू मंदिर को खून से रंगने की खौफनाक साजिश रची थी. आरोपी ने राइफल उठाई, निशाना साधा और ट्रिगर दबाया, लेकिन ऐन वक्त पर उसकी बंदूक जाम हो गई और सैकड़ों बेकसूरों की जान बच गई.अमेरिका के शिकागो से इस वक्त बड़ा अपडेट आ रहा है. सामूहिक नरसंहार की साजिश नाकाम हुई है. राइफल जाम होने से बड़ा हादसा टला है. शिकागो के औरोरा में हमले की साजिश की गई थी. औरोरा के धार्मिक स्थल पर सामूहिक नरसंहार की साजिश रची गई थी. हिंदू मंदिर में मास शूटिंग की साजिश की जा रही थी.

संबंधित वीडियो