बिहार में गिरफ्तारी के बीच भी बेटे की फिक्र, मां को पूछा- "सुबह से कुछ खाया"

  • 0:10
  • प्रकाशित: जुलाई 28, 2026

बिहार बंद के दौरान हुई हिंसा, गिरफ्तारियों और राजनीतिक विवादों के बीच एक भावुक वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. वीडियो में पुलिस वैन में बैठा एक युवक अपनी रोती-बिलखती मां को ढांढस बंधाते हुए दिखाई देता है. गिरफ्तारी के बावजूद युवक अपनी चिंता छोड़ मां का हाल पूछता है और कहता है, “क्या आपने सुबह से कुछ खाया है?” इसके बाद वह मां को भरोसा दिलाता है कि उसे कुछ नहीं होगा. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और आंदोलन की घटनाओं के बीच मानवीय संवेदनाओं की एक अलग तस्वीर पेश कर रहा है. यह युवा अभी जेल में ही है.

संबंधित वीडियो