अमरनाथ यात्रियों की बस गड्ढे में गिरी, हादसे में कई श्रद्धालु हुए घायल

  • 3:50
  • प्रकाशित: जुलाई 28, 2026

अमरनाथ यात्रियों से भरी एक बस हादसे का शिकार हो गई. यह घटना मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे हुई. बस अचानक गहरे गड्ढे में गिर गई. राहत की बात यह है कि बस में सवार सभी 50 यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया है. जानकारी के मुताबिक, यह बस श्रीनगर से बालटाल की तरफ जा रही थी. कंगन इलाके के पास पहुंचते ही बस स्किड होकर नाले में जा गिरी. हादसे की खबर मिलते ही आईटीबीपी और सीआरपीएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया. इस हादसे में लगभग 10-12 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं.

संबंधित वीडियो