मुहर्रम, जिसे इस्लाम में गम और शहादत को याद करने का पर्व माना जाता है, वहां से कुछ ऐसी हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं जो कई गंभीर सवाल खड़े करती हैं. उज्जैन में मुहर्रम के जुलूस के दौरान एक ऐसा खतरनाक स्टंट किया गया जिसने सबको चौंका दिया. वहीं, एमपी के ही शाजापुर और बिहार के शिवहर में जमकर बवाल और पत्थरबाजी हुई. इस वीडियो में देखिए कैसे मातम के नाम पर शक्ति प्रदर्शन, हुड़दंग और स्टंटबाजी की जा रही है और पुलिस ने इस पर क्या सख्त एक्शन लिया है. देखें VIDEO