लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पटना के बेउर जेल में बंद हैं, जहां उनकी तबीयत बिगड़ गई है. तेज प्रताप ने जेल का खाना खाने से इनकार कर दिया है, उन्होंने घर के खाने की मांग की है. इधर, तेजस्वी यादव ने प्रदेश की सम्राट चौधरी सरकार को चेतावनी दे डाली है कि अगर उनके भाई को जल्द रिहा नहीं किया गया, तो बिहार में बड़ा आंदोलन शुरू हो जाएगा.