मनोज तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में वो स्टेज पर गाना शुरू करते हैं. गाना शुरू होते ही भीड़ में से एक शख्स मनोज तिवारी को 100 रुपये का नोट पकड़ा देता है. ये देखकर मनोज तिवारी पहले थोड़ा चौंकते हैं. फिर वो तुरंत मुस्कुराते हुए उस शख्स का हाथ पकड़ लेते हैं. पैसे लेने के बाद मनोज तिवारी का रिएक्शन सबका ध्यान खींच लेता है. वो पैसे को माथे से लगाते हैं और स्टेज पर मौजूद लोगों से कहते हैं कि ये प्यार और सम्मान है.
इसके बाद वो और जोश के साथ गाना गाने लगते हैं.